Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Dhanteras kab hai 2024: वर्ष 2024 में कब है धनतेरस का त्योहार, 29 या 30 अक्टूबर को?

Dhanteras 2024 date and time: दिवाली के पहले धनतेरस का पर्व कब है, जानें पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

हमें फॉलो करें Dhanteras 2024

WD Feature Desk

, सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (17:03 IST)
Dhanteras 2024 : हिंदू धर्म की मान्यता अनुसार दीपावली का पर्व 5 दिनों का होता है और इसका प्रारंभ धनतेरस से होकर भाई दूज पर समापन होता है। पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दीपावली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और अंत में पांचवें दिन भाई दूज का पर्व मनाते हैं। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।
 
  • 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को है धनतेरस
  • पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 06:31 से रात्रि 08:13 बजे तक रहेगा।
  • खरीदारी का शुभ मुहूर्त दिन में 11:42 से 12:27 तक रहेगा।
कब है धनतेरस का पर्व : इस बार 29 अक्टूबर, दिन मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर देवता और यम देव की पूजा करते हैं। इसी दिन मृत्यु के देवता यमराज के निमित्त घर के बाहर दीया जलाया जाता है, जिसे यम दीपम कहा जाता है। इस वर्ष 2024 में दीपावली पर्व 31 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।
 
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ- 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से।
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 30 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को अपराह्न 01 बजकर 15 मिनट पर। 
 
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम को 06 बजकर 31 मिनट से रात्रि 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
 
पूजा का अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।
पूजा का गोधूलि मुहूर्त: शाम को 05 बजकर 38 मिनट से शाम को 06 बजकर 04 मिनट तक।
पूजा का रात्रिकाल का चौघड़िया मुहूर्त: रात्रि 07 बजकर 15 मिनट से 08 बजकर 51 मिनट तक।
webdunia
खरीदारी के शुभ मुहूर्त:-
पहला मुहूर्त : खरीदारी का त्रिपुष्कर योग : इस दिन यह योग सुबह 06 बजकर 31 से सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस योग में खरीदी गई वस्तुओं में तीन गुना बढ़ोतरी होगी।
 
दूसरा मुहूर्त : अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट के बीच करें खरीदारी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्वार्थ सिद्धि योग में सर्व पितृ अमावस्या, 5 आसान उपायों से पितरों को करें प्रसन्न, देखें कुतुप मुहूर्त