Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपावली स्पेशल : विंड चाइम से आएगी घर में पॉजीटिव एनर्जी, पढ़ें 10 टिप्स

हमें फॉलो करें दीपावली स्पेशल : विंड चाइम से आएगी घर में पॉजीटिव एनर्जी, पढ़ें 10 टिप्स
इस दिवाली पवनघंटियों से बढ़ाएं घर की रौनक, ये रहे 10 टिप्स 
 
दीपावली पर घर की साज-सज्जा में इस बार शामिल कीजिए पवन घंटी यानि विंड चाइम्स को, और घर की खूबसूरती के साथ-साथ सकारात्मकता भी बढ़ाएं। खि‍ड़कियों और बरामदों को पवन घंटियों से सजाएं, और पाएं मधुर आवाज, शांति और सुकून। लेकिन जब भी अपने घर के लिए पवन घंटी चुनें, तो इन 10 बातों का रखें ध्यान- 
 
1  कई तरह की भारी, हल्की, बड़ी, छोटी और रंगीन पवन घंटियां बाजार में उपलब्ध है। लेकिन आप जब पवन घंटी चुनें तब खोखली व पतली नली वाली को ही चुनें। यह हवा में आसानी से लहराकर मधुर आवाज करती है। साथ ही अगर 6 या 7 रॉड वाली पवन घंटी लगाएंगे तो घर में संपन्नता आती है।
 
2  धातु के बनी पवन घंटी या विंड चाइम हमेशा पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं, क्योंकि इन दिशाओं में यह भाग्योदय कराती हैं। इसका कारण यह है कि यह यह दिशाएं धातुओं की होती है। वैसे,पवन घंटी हमेशा सकारात्मकता ही पैदा करती हैं, आप चाहें तो इसे साज-सज्जा के रूप में लगाएं या अन्य कारणों से।
 
 आप चाहें तो लकड़ी की बनी पवनघंटी भी ले सकते हैं। लकड़ी या खास तौर से बांस की बनी पवन घंटियां प्राकृतिक दिखने के साथ ही घर-गृहस्थी के मामले में शुभ मानी जाती है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना हमेशा शुभ होता है। कांच की बन पवन घंटियां भी घर की शोभा बढ़ा सकती है, लेकिन यह अगर भारी हुई तो मधुर आवाज पैदा नहीं करेंगी।
 
4  लकड़ी या बांस की बनी पवन घंटी में भी रॉड की संख्या बहुत मायने रखती है। इसमें रॉड की संख्या तीन या चार हो तो पवनघंटी बेहद शुभ फल प्रदान करती है। इससे घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है, और हर कार्य निर्बाध रूप से पूर्ण होता है।
 
इसके अलावा घर में पांच नलियों या पांच घंटियों वाली पवन घंटी लगाने से हर तरह से शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मकता समाप्त होती है, और शुभता की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अलग-अलग उद्देश्यों के लिए 9, 7, 4, 11 आदि घंटियों को भी लगाया जाता है।
webdunia


 अगर आप अपना सोया हुआ भाग्य जगाना चाहते हैं तो 6 या 8 रॉड वाली पवन घंटी लाकर घर में लगाएं। यह आपके भाग्योदय की बाधाओं को दूर करेगी और आपकी सोई हुई किस्मत को जगा देगी। फेंशगुई और वास्तु में इनका काफी महत्व है।
 
 इसी प्रकार अगर आप दो या 9 घंटि‍यों वाली पवन घंटी लगाना पसंद करते हैं, तो सेरेमिक की बनी पवन घंटी लेकर आएं। यह आपको मान-प्रतिष्ठा और यश प्रदान करती है। इसे घर में दक्ष‍िण-पश्चित दिशा में लगाना शुभ होता है।
 
8  आपसी रिश्तों की परेशानियों को हल करने के लिए भी पवन घंटी आपके लिए सहायक होगी। साथ ही अपने नन्हें शैतानों को सकारात्मक बनाना चाहते हैं, तो उनके कमरे में भी पवन घंटी जरूर लगाएं। इसकी मधुर आवाज माहौल को खुशनुमा बनाए रखेगी।
 
 अगर अपना सामाजिक दायरा बढ़ाना चाहते हैं, तो सिल्वर रंग की पवन घंटी को घर की पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। इसमें अगर 7 रॉड लगे हों, तो यह काफी लाभ प्रदान करेगी। साथ ही नाम और पैसे की चाहत हो, तो घर के उत्तर-पश्चिम में पीले रंग की पवन घंटी लगाएं। इसमें 6 रॉड होना सही रहेगा।
 
10 आप चाहें तो अलग-अलग रंगों वाली रंगबिरंगी पवनघंटी लगा सकते हैं। यह माहौल को खुशनुमा बनाए रखेगी और सकारात्मकता के साथ-साथ उत्साह का संचार करेगी। तो क्यों न नहीं आजमाएं, घर में इस सुमधुर आवाज की चहल कदमी को...।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाइनापल-खोया की स्वादिष्‍ट बर्फी (देखें वीडियो)