सफेद दाग सामाजिक अभिशाप नहीं एक शारीरिक रोग व विकार है। सफेद दाग को कोढ़ मानने के भ्रम के कारण कई लोगों ने नारकीय जीवन व्यतीत किया है
|
|
हिस्से का उपचार किया जाता है।
सर्जरी
(अ) छोटे दाग- इन्हें ऑपरेशन द्वारा निकालकर टाँके लगाए जा सकते हैं इसके लिए त्वचा प्रत्यारोपण की आवश्यकता नहीं होती।
(ब) बड़े दाग : इन्हें निकालकर त्वचा को खींचकर बंद करने से विकृति हो सकती है। इसके लिए त्वचा प्रत्यारोपण की आवश्यकता पड़ती है। इस तरह के मरीजों के लिए पंच ग्राफ्टिंग या सिलिकान के फुग्गे की मदद से सामान्य त्वचा को बड़ा किया जाता है।
लेजर सर्जरी
नए छोटे दाग पर लेजर किरण लगाने से वहाँ सामान्य रंग आने की संभावना रहती है। एक्जाइमर लेजर के माध्यम से बड़ी सफेद त्वचा को निकालने से त्वचा में विकृति भी नहीं आती।
त्वचा प्रत्यारोपण
इसमें सफेद दाग को निकालकर वहाँ की रिक्त जगह को मरीज की ही त्वचा निकालकर प्रत्यारोपित किया जाता है।
टैटूइंग
छोटे सफेद दागों पर त्वचा के रंग से मिलता हुआ रंग भरकर (गोदने की तरह) कवर किया जा सकता है।