Disease %e0%a4%ab%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c %e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82 107061000011_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फफोलों का इलाज कैसे करें?

Advertiesment
हाथों फफोले
कारणः
हाथों की त्वचा बहुत जल्दी प्रभावित हो जाती है। हम ज्यादातर कामों में हाथ का ही इस्तेमाल करते हैं। गृहिणियों के हाथ दिभर काम में व्यस्त रहते हैं वहीं कामकाजी महिलाएँ और पुरुष भी हाथों द्वारा ही हर काम करते हैं। यही वजह है कि हाथों की चमड़ी जल्दी प्रभावित हो जाती है। और हाथों पर फफोले तक हो जाते हैं।

कैसे करें इसकी देखभाल:
अगर आप चाहते है कि आप फफोलों की तकलीफ से दूर रहें तो आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। बिना किसी डॉक्टरी सलाह के आप हाथों के फफोलों को दूर कर सकते हैं। अगर यह बहुत बड़े क्षेत्र में फैला है तो उस पर आप पट्टी लगा कर रख सकते हैं ताकि यह धूल, मिट्टी के सम्पर्क में न आए।अगर फफोले ज्यादा बढ़ गए हों तो एक साफ-सुथरे पिन को आग में पूरी तरह गर्म कर लीजिए। फिर इसे ठंडा करके फफोले के किनारे पर हल्का सा चुभो दें।

इससे उसमें भरा पानी निकल जाएगा। अब उन फफोलों पर कोई एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएँ। अब इसे बेंडेज से अच्छी तरह बाँध दें। इस बात का ध्यान रखें कि इन पट्टियों को रोज बदलें। वैसे छोटे फफोलों के लिए जरूरी नहीं कि उसकी सर्जरी की जाए। फफोले अगर बड़े हों तभी उसकी सर्जरी करें और रोजाना बेंडेज बदलें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi