Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 15 March 2025
webdunia

एग्जाम प्रि‍पेरेशन टि‍प्‍स

Advertiesment
हमें फॉलो करें एग्जाम प्रि‍पेरेशन टि‍प्‍स
ठंड अपने पूरे शबाब पर है और परीक्षा के दिन सिर पर। सर्दी के मौसम में सुबह जल्दी उठकर पढ़ना या रात में देर तक किताबों में सिर खपाना स्कूली बच्चों के लिए मुश्किल होता है। अलसुबह की सर्दी और रात होते-होते थकान की मार बच्चों की पढ़ाई प्रभावित करती है। इस मौसम में वे पढ़ाई मैनेज करने के लि‍ए हम यहाँ कुछ टि‍प्‍स दे रहे हैं -

ND


1. सुबह जल्दी उठें। इससे सारे काम समय पर होते हैं और तनाव नहीं आता।

2. टाइम टेबल बनाने में बड़ों की मदद लें और उसी पर चलें। इससे बेहतर काम कर सकेंगे।

3. पढ़ाई से पहले थोड़ा क्लासिकल म्यूजिक सुन सकते हैं।

4. पढ़ने का तरीका सबका अलग-अलग होता है। आपको जैसे अच्छा लगे, वैसे पढ़ें। दूसरे के बताए गए तरीकों से आपका तरीका अच्छा साबित हो सकता है।

5. समय निकालकर कोर्स के अलावा दूसरी अच्छी किताबें पढ़ें।

6. कोई भी समस्या हो तो उसे अपने दोस्तों, पैरेंट्स या टीचर से जरूर शेयर करें।

7. नींद पर्याप्त मात्रा लें। स्वस्थ दिमाग के लिए 6-7 घंटे की नींद लें तो बेहतर होगा।

8. पढ़ाई के बीच थोड़ा टहलें। इससे भी तनाव कम होता है।

9. रिवीजन जरूर करें। इससे पढ़ाई आसान होती है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi