Do S And Don%e2%80%99ts %e0%a4%9c%e0%a5%89%e0%a4%ac %e0%a4%a2%e0%a5%82%e0%a4%81%e0%a4%a2%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87 110083000010_1.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जॉब ढूँढने से पहले...

Advertiesment
हमें फॉलो करें करियर
ND
किसी भी प्रोफेशनल कोर्स या सामान्य कोर्स करने के बाद जॉब पाने के लिए युवा साथी अपनी और से मेहनत करते हैं। इस मेहनत में वे सभी प्रकार की कोशिश करते हैं पर कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें अपनाने से जॉब ढूँढने के बाद उस जॉब को करने में भी आनंद आता है।

प्रेक्‍टि‍कल रहें
बचपन का सपना होगा कि मैं ऐसी कंपनी में काम करूँगा और मेरा इतना वेतन होगा। सपने को थोड़े समय के लिए दूर रखें और यर्थाथ में रहकर जॉब ढूँढें इससे न केवल जल्दी जॉब मिलेगा बल्कि अनुभव भी प्राप्त होगा।

जॉब होते हैं टेम्‍पररी
जॉब ढूँढते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि सभी जॉब अस्थायी ही तो होते हैं। आपको एक जॉब करने के बाद दूसरा जॉब अगर दूसरी फील्ड का मिल रहा है और आपकी रुचि उसमें है तब जरूर मन की पसंद वाला जॉब करें।

राय जरूर लें
अगर आपको लगता है कि आप कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं तब अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर लें। यह राय कौन से क्षेत्र में नौकरी करने से लेकर नौकरी बदलने में भी हो सकती है।

जिसमें खुश हो वह करें
जॉब मिलने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि आप केवल पैसों के लिए काम नहीं कर रहे हैं। जॉब करने में खुशी मिलनी चाहिए। अगर केवल पैसे के लिए कर रहे हैं तब यह बात निश्चित है कि आप कुछ समय में ही जॉब जोड़ने की इच्छा जाहिर करने लगेंगे।

बैकअप प्लान रखें
जॉब ढूँढते समय बैकअप प्लान जरूर रखें। अगर आपको लगातार प्रयत्न करने के बाद भी जॉब नहीं मिल पा रहा है तब पहले से इस बारे में सोचकर रखें कि किसी स्थानीय रिटेल स्टोर या किसी ऐसी ही जगह पर जॉब कर सकें। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी खाली न बैठें बल्कि अपने अनुभव को बढ़ाते रहें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi