अच्छा जॉब पाने की चाहत हो या अपने करियर में आप ऊँचाई पाना चाहते हों, आपके मन में तेजी से आगे बढ़ने की इच्छा तो होती है। फिर क्या कारण है कि कुछ लोग जॉब आसानी से पा जाते हैं वहीं कंपनियों में कुछ लोग काफी तेजी से आगे बढ़ते हैं और प्रमोशन भी उन्हें तेजी से मिल जाता है। आखिर क्या कारण है कि ये लोग अपनी सफलता की इबारत स्वयं लिख लेते हैं। छोटी बातें बड़ी काम की
सक्सेस के लिए हार्डवर्क जरूरी सबसे पहले सफल व्यक्तियों को देखने व उनके बारे में सुनने के बाद मन से यह बात निकाल दें कि ये लोग बिना मेहनत के आगे बढ़े होंगे। सफलता ढेर सारी मेहनत माँगती है और इस बात की गाँठ बाँध लें कि सफलता का कोई शार्ट कट हो ही नहीं सकता। मेहनत करना ही पड़ती है और मेहनत से अगर आप डरते हैं तब सफलता पाने की इच्छा भी छोड़ दें।
खुद को तैयार करें जॉब पाने की सफलता हो या प्रमोशन पाना हो, सफलता पाने के लिए केवल अच्छा रिज्युमे बनाना या कंपनी में देर तक काम करने से नहीं चलता। सबसे पहले आप स्वयं को तैयार करें। अपनी छोटी से छोटी बातों को श्रेष्ठता के दायरे में लाएँ फिर वह ऑफिस में समय पर आना हो, कम्युनिकेशन का स्तर हो या फिर आपके काम करने का तरीका हो, सभी को श्रेष्ठता के दायरे में लाएँ।
और अगर इसकी छोटी सी शुरुआत भी करना है तब घर से करें। अपने आप को सामाजिक जीवन में भी व्यवस्थित करें। कपड़ों से लेकर अपने ऑफिस बैग तक और खाना खाने के ढंग से लेकर परिवार में आपसी बातचीत तक सबकुछ श्रेष्ठता के दायरे में लाने का प्रयत्न करें क्योंकि सफलता का रास्ता घर से ही आरंभ होता है। यह रास्ता भले ही लंबा हो पर यह न केवल आपको मन के चाहत वाली सफलता दिलाता है बल्कि एक सफल व्यक्तित्व को भी गढ़ता है।
कई बार छोटी-छोटी बातें भी आपको सफलता पाने की राह में काफी मददगार होती हैं।
ND
अगर आप स्टुडेंट हैं और जॉब पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं तब इन बातों पर ध्यान दें।
आपका रिज्युमे सर्वश्रेष्ठ हो, इस बात का प्रयत्न करें।
इंटरव्यू के लिए अपने आप को सबसे श्रेष्ठ तरीके से तैयार करें। इसमें किसी भी तरह का समझौता न करें।
अपने प्रमाणपत्र व अन्य संबंधित सामग्री को इतने व्यवस्थित तरीके से जमाएँ कि इंटरव्यू बोर्ड आपके तरीके को देखकर प्रसन्न हो जाए।
अपने संबंधित क्षेत्र के बारे में लगातार अपने आप को अपडेट करते रहें।
अगर आप जॉब में हैं - अपने काम को श्रेष्ठ तरीके से समय पर करने का प्रयत्न करें
अपने ऑफिस में जहाँ आप काम कर रहे हैं वहाँ पर टेबल सहित अपने कम्प्यूटर को व्यवस्थित रखें
अपने कम्युनिकेशन के स्तर को श्रेष्ठता की ओर ले जाएँ।
अपने आप को अपडेट रखने के लिए हो सके तो स्वयं प्रयत्न कर सेमिनार आदि में जाएँ