सक्सेस फंडा बाय सेम वाल्टन
वॉल मार्ट को दुनियाभर में रिटेल का बादशाह कहा जाता है। इसे स्थापित करने वाले सेम वाल्टन गाँव के थे और बेहद गरीब परिवार से थे। पढ़ाई के बाद उन्होंने जो पहला जॉब किया वह रिटेल क्षेत्र का ही था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वे बेन फ्रेंकलीन फाइव व डाइम स्टोर के फ्रेंचाईजी बन गए। यहीं से उन्हें बड़े रिटेल स्टोर ग्रामीण क्षेत्र में आरंभ करने की योजना पर काम करना आरंभ कर दिया था परंतु जिस कंपनी के लिए वे काम कर रहे थे उन्हें यह आइडिया पसंद नहीं आया। सेम ने यहीं से स्वयं वॉल मार्ट स्थापित करने का मन बनाया और आज वॉल मार्ट के दुनियाभर में 4150 से ज्यादा स्टोर्स हैं। सेम की सफलता के सूत्र1
अपने बिजनेस के प्रति प्रतिबद्ध रहें।2
लाभ को अपने साथियों के साथ बाँटें तथा उनके साथ कंपनी के भागीदार जैसा व्यवहार करें।3
अपने साथियों को प्रेरित करें।4
जितनी भी कंपनी संबंधित बातें अपने साथियों के साथ बाँट सकते हैं उसे जरूर बाँटें।5
अच्छा कार्य करने पर साथियों की तारीफ जरूर करें।6
सफलता का जश्न जरूर मनाएँ।7
अपनी कंपनी के सभी साथियों से संवाद स्थापित करें विशेष रूप से जो सीधे रूप से उपभोक्ताओं से जुड़े हैं।8
उपभोक्ताओं की अपेक्षा से उन्हें ज्यादा दें।9
कंपनी के खर्चों को उसकी विरोधी कंपनी के खर्चे से कम रखने का प्रयत्न करें।10
कुछ हट के सोचें।