Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

26 अक्टूबर को मना रहे हैं दशहरा तो जानिए शुभ मुहूर्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vijayadashami 2020
विजयादशमी की पूजन शास्त्रानुसार विजयकाल में होती है एवं विजयकाल सायं दशमी तिथि में तारा उदय होने के पश्चात होता है।
 
इस वर्ष 25 अक्टूबर 2020 को दशमी तिथि प्रात: 7:41 से प्रारंभ होकर अगले दिन प्रात: 9:00 बजे तक रही जबकि 26 अक्टूबर 2020 को सायंकाल विजयकाल में एकादशी तिथि है जो अगले दिन प्रात:काल 10:46 बजे तक रहेगी।
 
अत: विजयादशमी के निर्धारण में शास्त्रानुसार सायंकाल के समय विजयकाल में दशमी तिथि का होना अनिवार्य है जो 25 अक्टूबर 2020 को था।। 
 
इस शास्त्रोक्त आधार को ध्यान में रखते हुए विजयादशमी का पर्व 25 अक्टूबर 2020 को मनाया गया लेकिन कुछ लोग मत मतांतर होने से 26 अक्टूबर 2020 को मनाने जा रहे हैं पर्व, प्रस्तुत है उनके लिए शुभ मुहूर्त... 
 
शुभ समय-
प्रात:  6:00 से 7:30 तक, 
प्रात:  9:00 से 10:30 तक, 
दोपहर : 3:31 से 6:41 तक... 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शरद पूर्णिमा कब है, जानिए इस दिन का धार्मिक और औषधीय महत्व