Publish Date: Mon, 03 Oct 2022 (12:04 IST)
Updated Date: Mon, 03 Oct 2022 (13:12 IST)
Dussehra 2022, : 5 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन को अच्छाई पर बुराई की जीत का पर्व कहते हैं। इस दिन जहां मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। वहीं, श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसी की याद में यह विजयोत्सव मनाया जाता है। इस दिन भूलकर भी 5 कार्य कार्य नहीं करना चाहिए।
1. बुराई से दूर रहें : किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें और कोई भी गलत कार्य नहीं करें। जैसे शराब पीना या जुआ खेलना।
2. किसी का अपमान न करें : दशहरा के दिन भूलकर भी किसी स्त्री या बड़े-बुजुर्ग का अपमान करने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो जाएंगी।
3. पेड़ न काटे : दशहरे के दिन पेड़ काटना शुभ नहीं माना जाता। इस दिन पेड़ काटने से व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है।
4. जीवों की हत्या न करें : मांसाहार के लिए किसी भी जीव-जंतु की हत्या करने से आपका सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाएगा।
5. झूठ और असत्य न बोलें : दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का दिन है। इसलिए झूठ बोलने या असत्य का साथ देने से बचें।