मैसूर के दशहरे की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। भारत के प्रमुख स्थानों में से एक यहां भी विजयादशमी बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है।
मैसूर का दशहरा पर्व ऐतिहासिक, धार्मिक संस्कृति और आनंद का अद्भुत सामंजस्य रहा है। यहां विजयादशमी के अवसर पर शहर की रौनक देखते ही बनती है शहर को फूलों, दीपों एवं बल्बों से सुसज्जित किया जाता है सारा शहर रोशनी में नहाया होता है जिसकी शोभा देखने लायक होती है।
अंतरराष्ट्रीय उत्सव :-