Eid Special %e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ae %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8 %e0%a4%87%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8 111021500013_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस्लाम का पावन इतिहास

भारत में कैसे आया इस्लाम धर्म

Advertiesment
इस्लाम धर्म
ND

दुनिया के सबसे विशाल धर्म इस्लाम का उदय सातवीं सदी में अरब प्रायद्वीप में हुआ। इसके आखिरी नबी मोहम्मद साहब का जन्म 570 इस्वी में मक्का में हुआ था। लगभग 613 इस्वी के आसपास मुहम्मद साहब ने लोगों को अपने ज्ञान और उपदेश को दिव्य वाणी में देना आरंभ किया था। इसी घटना के साथ इस्लाम का आरंभ माना जाता है।

हालाँकि तब तक इसको एक नए धर्म के रूप में नहीं देखा गया था। बाद के वर्षों में मोहम्मद साहब के अनुयायियों को मक्का के लोगों द्वारा विरोध तथा मोहम्मद के मदीना प्रस्थान (जिसे हिजरा नाम से जाना जाता है) से ही इस्लाम को एक धार्मिक सम्प्रदाय माना गया।

बाद में कई लोग मोहम्मद साहब के अनुयायी बने। उनके अनुयायियों के प्रवचनों से प्रेरित होकर भी कई लोग मुसलमान बने। इसके बाद मोहम्मद साहब ने मक्का वापसी की और उसे युद्ध में जीत लिया। इस घटना के बाद कई और लोग इस्लाम के समर्थक बनें। पैगम्बर मोहम्मद को कई विरोधों का सामना करना पड़ा जिसका दमन उन्होंने युद्ध में जीत हासिल कर बहादूरी से किया।

उनकी मृत्यु के बाद अरबों का साम्राज्य बढ़ता ही गया। अरबों ने पहले मिस्र और उत्तरी अफ्रीका पर विजय हासिल की और फिर फारसी साम्राज्य को हराया। यूरोप में तो उन्हें विशेष सफलता नहीं मिली पर फारस में कुछ संघर्ष करने के बाद उन्हें जीत मिलने लगी। इसके बाद पूरब की दिशा में उनका साम्राज्य फैलता गया। सन् 1200 तक वे भारत तक पहुँच गए।

इस तरह भारत में इस्लाम धर्म की परंपरा आरंभ हुई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi