Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment
Candidate Name सीपी जोशी
State Rajasthan
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Chittorgarh
Candidate Current Position MP

CP Joshi profile in hindi : चित्तौड़गढ़ सीट से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने उदयलाल आंजना को उम्मीदवार बनाया है। जोशी को 'मेवाड़ के मोदी' कहा जाता है।
 
राजनीतिक करियर : जोशी ने 1994-95 में राजनीति की शुरुआत की। वे महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज चित्तौड़गढ़ में छात्रसंघ के उपाध्यक्ष व अध्यक्ष बने। फिर जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, उप प्रधान समेत पार्टी के जिलाध्यक्ष बने। वे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जोशी पेशे से किसान हैं। 
 
वे दो बार भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे और दो बार उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया गया। जोशी 2014 व 2019 में 2 बार सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। 
 
जन्म और शिक्षा : चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा के रहने वाले सीपी जोशी का जन्म 4 नवंबर 1975 को हुआ। उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की। जोशी ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर से बी.कॉम किया।