Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Candidate Name दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'
State Uttar Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Azamgarh
Candidate Current Position MP

Dinesh Lal Yadav Biography Hindi  : भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने आजमगढ़ सीट से टिकट दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मात दी थी। 2022 में इसी सीट पर हुए उपचुनाव में निरहुआ सपा के प्रत्याशी को शिकस्त देते हुए सांसद बने थे। दिनेश लाल की पहचान अभिनेता के साथ भोजपुरी गायक और टेलीविजन हस्ती के रूप में भी है। उन्हें भोजपुरी सिनेमा का जुबली स्टार कहा जाता है। 
 
राजनीतिक करियर : निरहुआ 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे, परंतु उन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2.59 लाख वोटों से शिकस्त दी। 2022 में अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अखिलेश ने इस सीट से चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को उतारा। इस बार के चुनाव में निरहुआ धर्मेंद्र यादव को 8679 वोटों से हराया। 
 
जन्म और शिक्षा : दिनेश लाल यादव का जन्म 2 फरवरी 1979 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ था। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बीकॉम की पढ़ाई की है। उन्होंने ग्रेजुएशन की शिक्षा कोलकाता से प्राप्त की है। उन्होंने संगीत के कारण पढ़ाई भी छोड़ दी। निरहुआ बड़े भाई विजय लाल यादव को अपनी प्रेरणा मानते थे। उन्होंने ही दिनेश लाल को भोजपुरी सिनेमा में आने के लिए प्रेरित किया।