Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Candidate Name तमिलिसाई सौंदरराजन
State Tamil Nadu
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Chennai South
Candidate Current Position BJP leader

Tamilisai Soundararajan Profile in hindi : तमिलिसाई सौंदरराजन (Tamilisai Soundararajan) चेन्नई दक्षिण से भाजपा की उम्मीदवार हैं। उनके पिता के. अनंतन पूर्व सांसद और तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके चचेरे भाई अभिनेता और व्यवसायी से राजनेता बने विजय वसंत हैं। सौंदरराजन ने तेलंगाना के राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की। सौंदरराजन पेशे से डॉक्टर हैं। उनके पति भी डॉक्टर हैं। 
 
राजनीतिक करियर : तमिलिसाई सौंदरराजन ने राजनीतिक करियर की शुरुआत मद्रास मेडिकल कॉलेज में बतौर छात्र नेता के रूप में की थी।   सौंदरराजन लोकसभा और विधानसभा का कोई भी चुनाव नहीं जीत पाई हैं। उन्होंने 2  विधानसभा चुनाव और 2 लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन इन दोनों में उन्हें हार का का सामना करना पड़ा। 2019 के लोकसभा चुनाव में वे थूथुक्कुडी से तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की बेटी कनिमोझी करुणानिधि से हार गईं।
 
जन्म और शिक्षा : तमिलिसाई सौंदरराजन का जन्म 2 जून 1961 में तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में हुआ था। उन्होंने एथिराज कॉलेज ऑफ वूमन से भी पढ़ाई की। उन्होंने चेन्नई के रामचंद्र मेडिकल कॉलेज में बतौर सहायक प्रोफेसर काम किया है। उनके दो बच्चे हैं। दोनों डॉक्टर हैं।