Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Candidate Name अखिल गोगोई
State Assam
Party Raijor Dal
Constituency Sivasagar
Candidate Current Position Raijor Dal President

अखिल गोगोई रायजोर दल के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उन्होंने असम में भ्रष्टाचार विरोधी कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है। गोगोई असम स्थित किसान संगठन कृषक मुक्ति संग्राम समिति के संस्थापक सचिव हैं।
 
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा : अखिल का जन्म जोरहाट के सेलेनघाट गांव में बोलुराम और प्रियदा गोगोई के घर हुआ था। उन्होंने 1993-1996 के दौरान गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज में अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की। गोगोई का विवाह गीताश्री तामुली से हुआ है, जिनसे उनका एक बेटा नचिकेता है। 
 
राजनीतिक करियर : अखिल गोगोई ने 2 अक्टूबर 2020 को अपना खुद का राजनीतिक दल रायजोर दल लॉन्च किया। उन्होंने असम विधानसभा चुनाव 2021 में शिवसागर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। वह बिना किसी प्रचार के जेल से विधानसभा चुनाव जीतने वाले पहले असमिया व्यक्ति बने।
 
अखिल गोगोई का मुकाबला एजीपी के प्रदीप गोगोई और भाजपा के कुशल दोवारी से है। गोगोई 5 बार अमगुरी से विधायक रहे हैं जबकि दोवारी पूर्व उल्फा सदस्य है और 2 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।