Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Candidate Name अमानतुल्लाह खान
State Delhi
Party AAP
Constituency OKHLA
Candidate Current Position MLA

Amanatullah Khan Hindi Profile : अमानतुल्लाह खान आम आदमी पार्टी के बड़े मुस्लिम चेहरों में से एक हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ओखला विधानसभा सीट से एक बार भी मैदान में है। 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अमानतुल्लाह खान ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की। शाहीन बाग इलाके में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में उनकी सक्रियता को लेकर उनका नाम चर्चा में रहा था। आरोप लगाया गया कि उनका विरोध प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान था। यही कारण था कि भाजपा ने उन पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया था।
 
दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप : ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए 32 लोगों की अवैध भर्ती कराई और फंड का गलत इस्तेमाल किया। वक्फ की संपत्तियों को किराए पर दिया। इसे लेकर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार भी किया। हालांकि कोर्ट ने उन्हें रिहा करने के आदेश दे दिए थे। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप विधायक को राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की जांच में शामिल न होने के मामले में समन जारी किया। 2024 में नोएडा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों को धमकी देने के आरोप में भी उनका नाम आया था, जिस पर कोर्ट ने उनके घर की कुर्की तक के आदेश दिए थे। हालांकि बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें राहत प्रदान की और गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।
 
विवादों से जुड़ी रही राजनीतिक यात्रा : अमानतुल्लाह खान की राजनीतिक यात्रा विवादों से भी जुड़ी रही है। उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया है। 2016 में दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जब एक महिला ने आरोप लगाया था कि विधायक ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उनके साले की पत्नी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें फिर से गिरफ्तार किया गया। फरवरी 2018 में दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ मारपीट के मामले में उनका नाम सामने आया था। इसके कारण फिर से उनकी गिरफ्तारी हुई।
 
राजनीतिक करियर : अमानतुल्लाह खान की राजनीतिक यात्रा 2008 में शुरू हुई थी, जब उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि, 2008 और 2013 के चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2015 में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली और इसके बाद से उनका राजनीतिक करियर उड़ान भरने लगा।
 
जन्म और शिक्षा : अमानतुल्लाह खान का जन्म मेरठ जिले के अगवानपुर गांव में हुआ था। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया में पढ़ाई की, लेकिन अपनी डिग्री पूरी नहीं की। वे 12वीं कक्षा तक शिक्षित हैं। उन्होंने शफिया खान से शादी की है और उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।