Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Candidate Name आशीष शेलार
State Maharashtra
Party BJP
Constituency Bandra West
Candidate Current Position MLA

Ashish Shelar Profile in hindi : मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार बांद्रा-पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। वे महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़े नेता माने जाते हैं। शेलार ने 2014 और 2019 बांद्रा-पश्चिम विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी।
 
राजनीतिक करियर : शेलार अपने स्कूली दिनों के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए और बाद में अपने कॉलेज के दिनों में एबीवीपी का हिस्सा बन गए। वे सफलतापूर्वक एबीवीपी के मुंबई सचिव के पद तक पहुंचे। 2002 में आशीष शेलार खार पश्चिम से बीएमसी पार्षद चुने गए और वार्ड 77 का प्रतिनिधित्व किया। बांद्रा-पश्चिम विधानसभा सीट पर आशीष शेलार ने जीत हासिल कर कांग्रेस के गढ़ को तोड़ा था। उन्होंने बाबा सिद्दीकी को हराया था।
 
जन्म और शिक्षा : आशीष शेलार का जन्म 3 अक्टूबर 1972 को सिंधुदुर्ग में हुआ था। आशीष शेलार ने 1992 में पार्ले कॉलेज से विज्ञान स्नातक की डिग्री पूरी की। बाद में उन्होंने कानून की पढ़ाई की और मुंबई विश्वविद्यालय के जीजे आडवाणी कॉलेज से पांच वर्षीय कानून की डिग्री पूरी की।