Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Candidate Name डॉ. तमिलिसाई सौन्दरराजन
State Tamilnadu
Party BJP
Constituency Mylapore
Candidate Current Position NA

तमिलिसाई सौन्दरराजन भारतीय जनता पार्टी से संबंधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल रह चुकी हैं। 
 
जन्म और शिक्षा : तमिलिसाई सौन्दरराजन का जन्म 2 जून 1961 को कन्याकुमारी के कालियक्काविलई में हुआ था। उन्होंने एथिराज कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी, चेन्नई से उन्होंने प्रसूति एवं स्त्रीरोग संबंधी योग्यताएं प्राप्त कीं। उनके पति पी. सौन्दरराजन एक डॉक्टर हैं। उनके 2 बच्चे हैं।
 
राजनीतिक करियर : तमिलिसाई के पिता कुमारी अनंतन तमिलनाडु में कांग्रेस के बड़े नेता थे। इस वजह से वे बचपन से ही राजनीति में रुचि रखती थीं। उन्हें भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के आदेश से 1 सितंबर 2019 को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वे राज्य में राज्यपाल का पद संभालने वाली पहली महिला भी हैं। उन्होंने दो विधानसभा चुनाव और संसद चुनाव लड़े लेकिन वे अब तक चुनाव जीतने में असफल रहीं।
 
2026 में वे मायलापुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। यहां उनका मुकाबला डीएमके नेता वेलु धे से है। टीवीके ने इस सीट से वेंकटारमनन पी को टिकट दिया है।