Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment
Candidate Name गोविंद सिंह डोटासरा
State Rajasthan
Party Congress
Constituency Lachmangarh
Candidate Current Position MLA

Govind Singh Dotasra Biography in Hindi  : गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। पेपर लीक मामले में ईडी के छापों से वे इस समय सुर्खियों में हैं। वे राजस्थान में बड़े जाट नेता के रूप में जाने जाते हैं। राजस्थान में गहलोत की सरकार बनने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को परिवहन मंत्री बनाया गया था।

डोटासरा 24 दिसंबद 2018  से 20 नवंबर 2021 तक इस पद पर रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर होने के नाते डोटासरा को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

2023 के चुनाव में लक्ष्मणगढ़ से चौथी बार मैदान में हैं। डोटासरा को अशोक गहलोत का करीबी भी माना जाता है। 2016 के उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का अवार्ड भी मिल चुका है।
 
राजनीतिक जीवन : छात्र राजनीति से आगे बढ़ते हुए डोटेसरा ने युवा कांग्रेस में कदम रखा और फिर उन्हें 2005 में होने वाले राज्य पंचायत समिति के सदस्य के लिए कांग्रेस की ओर से टिकट मिल गया। 
 
इस चुनाव में उनकी जीत हुई। इसके बाद तो वे लगातार आगे बढ़ते रहें। डोटासरा अपने छात्र जीवन के शुरुआती समय वर्ष 1981 से ही कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं। 
 
2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद उन्हें राज्य का शिक्षामंत्री बनाया गया था, लेकिन पार्टी की आपसी कलह के कारण उन्हें शिक्षामंत्री का पद त्याग करवाकर राज्य में कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया।
 
वकालत से करियर की शुरुआत : गोविन्द सिंह डोटासरा ने श्रीकल्याण कॉलेज से बी कॉम की। बाद में उन्होंने बीएड के साथ ही कानून की भी पढ़ाई की है।

डेटेसरा ने  राजस्थान विश्वविद्यालय से एलएलबी भी किया है। शुरुआती दिनों में डोटासरा लगभग दो दशकों तक सीकर जिला कोर्ट में वकील के रूप में प्रैक्टिस भी की, लेकिन राजनीति में अधिक ऊंचाई तक जाने के बाद वकालत छोड़ दी।
 
जन्म : गोविन्द सिंह डोटासरा का जन्म 1 अक्टूबर, 1964 को लक्ष्मणगढ़, सीकर, राजस्थान में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहन सिंह डोटासरा और मां का नाम श्रीमती रूपीदेवी है। 4 मार्च 1984 को सुनीता देवी के साथ उनका विवाह हुआ।