Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Candidate Name हिमंत बिस्वा सरमा
State Assam
Party BJP
Constituency Jalukbari
Candidate Current Position Chief Minister Assam

हिमंत बिस्वा सरमा असम के 15वें वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे 2021 से राज्य की कमान संभाल रहे हैं। सरमा जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से लगातार 5 बार विधायक चुने गए हैं और एक बार फिर इसी विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में है। उनकी गिनती पूर्वोत्तर भारत में भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में होती हैं।
 
जन्म और शिक्षा : 1 फरवरी 1969 को असम के जोरहाट में जन्में सरमा गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से LLB और गुवाहाटी विश्वविद्यालय से PhD की उपाधि प्राप्त की। उनके परिवार में पत्नी रिंकी भुईया सरमा और 2 बच्चे नंदील और सुकन्या है।
 
राजनीतिक करियर : हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस की ओर 1996 से 2015 तक तरुण गोगोई सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। 2015 में भाजपा में शामिल हो गए। 2016 और 2021 में असम में भाजपा की जीत में प्रमुख रणनीतिकार रहे। 2021 में पार्टी ने उन्हें असम का मुख्‍यमंत्री बनाया।
 
2026 के विधानसभा चुनाव में हिमंत बिस्वा सरमा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार बिदिशा नियोग से है। यह चुनाव अनुभव बनाम युवा जोश/बदलाव की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।