Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Candidate Name हुमायूं कबीर
State West Bengal
Party AJUP
Constituency Rejinagar
Candidate Current Position NA

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनवाने को लेकर चर्चा में आए टीएमसी के पूर्व नेता हुमायूंकबीर मुर्शिदाबाद अपनी नई पार्टी 'आम जनता उन्नयन पार्टी' के बैनर तले चुनावी मैदान में हैं। वे रेजीनगर से चुनाव मैदान में हैं। हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद के भरतपुर क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं और पहले तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा थे। पार्टी के खिलाफ जाकर बयानबाजी के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाई।
 

राजनीतिक करियर 

रेजिनगर के एक सामान्य परिवार से आने वाले हुमायूं कबीर का राजनीतिक सफर उठापटक भरा रहा है। उन्हें मुर्शिदाबाद की राजनीति का शानदार खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी के करीबी सहयोगी के रूप में राजनीति में कदम रखा। वे 2009 से कांग्रेस की मुर्शिदाबाद इकाई के महासचिव थे। 2011 के विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर कांग्रेस के टिकट पर रेजिनगर से पहली बार विधायक चुने गए। 
 
2012 में अधीर रंजन चौधरी से मतभेदों की वजह से वह TMC में शामिल हो गए और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, उसी साल उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2015 में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण TMC से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। 2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने मुर्शिदाबाद सीट से लड़ा, लेकिन हार गए। 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले वे फिर से TMC में लौटे और भरतपुर से विधायक चुने गए।