Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Candidate Name इमरान हुसैन
State Delhi
Party AAP
Constituency BALLIMARAN
Candidate Current Position Minister

Imran Hussain profile in hindi : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में वर्तमान दिल्ली सरकार में खाद्य और नागरिक आपूर्ति और चुनाव मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान से एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। इस सीट उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है। भाजपा की तरफ से कमल बागड़ी, कांग्रेस की टिकट पर हारून युसूफ तो बीएसपी की ओर से सोनू चुनावी जंग में हैं। इमरान हुसैन ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में भी खाद्य और नागरिक आपूर्ति और चुनाव मंत्री का पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2025 की जीत अगर इमरान हुसैन के खाते में जाती है तो वे इस सीट से है‍ट्रिक बना लेंगे।
 
राजनीतिक करियर : इमरान हुसैन कम उम्र से ही, शोषित और वंचित लोगों के बीच सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता फैलाने में सक्रिय थे और एक युवा नेता के रूप में उभर रहे थे। इमरान हुसैन ने अप्रैल 2012 में राष्ट्रीय लोक दल राजनीतिक दल से बल्लीमारान से पार्षद चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इमरान ने 2015 के चुनावों में बल्लीमारान निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 18 अक्टूबर 2015 को खाद्य और नागरिक आपूर्ति और चुनाव मंत्री के रूप में दिल्ली कैबिनेट में शामिल किया गया था। उन्हें 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में फिर से चुना गया।
 
जन्म और शिक्षा : इमरान हुसैन का जन्म 21 मई 1981 को नई दिल्ली में हुआ था। वे दिल्ली के चारदीवारी क्षेत्र से आते हैं। उनके पिता अबरार हुसैन थे। इनकी स्कूली शिक्षा दरियागंज के क्रिसेंट स्कूल से हुई है। इमरान ने जामिया मिलिया इस्लामिया से बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज की डिग्री प्राप्त की।