Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment
Candidate Name जगदीश देवड़ा
State Madhya Pradesh
Party BJP
Constituency Malhargarh
Candidate Current Position MLA

Jagdish Devda Biography In Hindi : मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जगदीश देवड़ा को टिकट दिया गया है। जगदीश देवड़ा भी मल्हारगढ़ विधानसभा से 3 बार के विधायक रह चुके हैं और मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वे शिवराज सरकार में वित्तमंत्री हैं। कांग्रेस ने जगदीश देवड़ा के सामने एक बार फिर परशुराम सिसोदिया पर ही दांव लगाया है।  
   
हाईप्रोफाइल सीट : जिले का मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र यूं तो देशभर में अफीम की खेती के लिए पहचाना जाता है। हालांकि पिछले कुछ सालों में इसकी पहचान किसान आंदोलन, गोलीकांड जैसी घटनाओं के कारण से भी होने लगी है। कभी मेवाड़ राज्य का हिस्सा रहा कनोर जब मराठा साम्राज्य का अंग बना तो मल्हाराव के नाम पर इसे मल्हारगढ़ कहा जाने लगा।
 
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा सीट प्रदेश की सियासत में हाईप्रोफाइल सीट मानी जाती है। मल्हारगढ़ सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मल्हारगढ़ का नाम मल्हारराव के नाम पर पड़ा, यह क्षेत्र कभी मराठा साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था।
 
क्या कहता है सीट का गणित : जगदीश देवड़ा भाजपा का बड़ा चेहरा हैं और इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। देवड़ा 2003 में सुवासरा-सीतामऊ से भी चुनाव जीत चुके हैं। 
 
जन्म और शिक्षा : जगदीश देवड़ा का जन्म 1957 में मंदसौर जिले के रामपुरा गांव में हुआ। उन्होंने एमए और एलएलबी तक शिक्षा ग्रहण की है। उनका पेशा उन्होंने वकालत बताया है। 
 
राजनीतिक करियर : उन्होंने राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन से की। 1979 में रामपुरा के शासकीय महाविद्याल में छात्र संघ अध्यक्ष बने। वे भाजपा में कई पदों पर रहे। जगदीश देवड़ा 1990 में पहली बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद 1993 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य बने। 
 
1993 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य बने। देवड़ा अनुसूचित जाति जनजातियों पिछड़ा वर्ग विशेष सभा समिति के के सदस्य रहे। 28 जून 2004 को उमा भारती मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के रूप में शामिल किए गए। 
 
2005 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में भी मंत्री के रूप में शामिल किया गया 2008 में भी शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे।