Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Candidate Name जितेंद्र सिंह शंटी
State Delhi
Party BJP
Constituency SHAHDARA
Candidate Current Position Former MLA

Jitender Singh Shunty biography in hindi :  2013 में भाजपा से विधायक रह चुके हैं जितेंद्र सिंह शंटी (Jitender Singh Shunty) दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी के साथ हैं। पद्मश्री से सम्मानित जितेन्द्र सिंह शंटी कोरोना महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों की सहायता करने के कारण एम्बुलेंस मैन के नाम से भी जाना जाता है। शंटी शाहदरा सीट से चुनाव मैदान में हैं।
 
राजनीतिक करियर : जितेंद्र सिंह शंटी शाहदरा विधानसभा के वार्ड से दो बार पार्षद रह चुके हैं। 2013 में भाजपा और अकाली गठबंधन से अकाली दल के टिकट पर वे विधायक भी चुने गए थे, लेकिन वो केवल एक साल 6 महीने के लिए ही विधायक पद पर थे। जितेंद्र शंटी शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक भी हैं, जो एक गैर सरकारी संगठन है जो हिन्दू और सिख धर्म के अनुसार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों को विसर्जित करने में सहायता करता है। 
 
समाजसेवा के कार्य में मिला पद्मश्री : जितेंद्र सिंह को एंबुलेंस मैन के नाम से जाना जाता है। 61 साल की उम्र में शंटी अब तक 106 बार ब्लड डोनेट कर चुके हैं। शंटी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी समाज सेवा के लिए मशहूर हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए उन्हें भारत सरकार ने 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया। जितेंद्र शंटी लावारिस शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करने के लिए जाने जाते हैं। एक जानकारी के अनुसार जितेंद्र शंटी अब तक 70000 से ज्यादा लावारिस डेड बॉडी का अंतिम संस्कार करा चुके हैं। कोरोना काल में जो परिवार अपने परिजनों के शवों को लेने से इनकार कर देते थे। शंटी उनका अंतिम संस्कार कराते थे।