| Candidate Name |
एम.के. स्टालिन |
| State |
Tamil Nadu |
| Party |
DMK |
| Constituency |
Kolathur |
| Candidate Current Position |
TamilNadu CM |
एमके स्टालिन तमिलनाडु के आठवें मुख्यमंत्री हैं। वे 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में चेन्नई की कोलाथुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
जन्म : मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन का जन्म 1 मार्च 1953 को चेन्नई में हुआ था। 1973 में प्रेसिडेंसी कॉलेज, चेन्नई से इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल की। 2009 में, उन्हें अन्ना विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
उनके 2 बच्चे उदयनिधि स्टालिन और सेन्थराई सुबरिशन हैं। 1980 के दशक के दौरान उन्होंने कुछ तमिल फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1990 के दशक के मध्य में सन टीवी के टेलीविजन धारावाहिकों में भी अभिनय किया है।
राजनीतिक करियर : स्टालिन का राजनीतिक करियर 14 वर्ष की आयु में 1967 के चुनावों में प्रचार के साथ शुरू हुआ था। 1973 में स्टालिन को डीएमके की आम समिति में निर्वाचित किया गया था। स्टालिन 1989 के बाद से तमिलनाडु विधानसभा के लिए चेन्नई के थाउजेंड लाइट्स निर्वाचन क्षेत्र से 4 बार चुने गए। स्टालिन 1996 में इस नगर के पहले सीधे तौर पर निर्वाचित मेयर बने थे। 2001 में स्टालिन एक बार फिर से मेयर चुने गए। 2009 से 2011 तक तमिलनाडु के पहले उप मुख्यमंत्री थे।
वे जनवरी 2017 से अगस्त 2018 तक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के बाद 28 अगस्त 2018 को डीएमके के अध्यक्ष बने। 2021 में स्टालिन ने तमिलनाडु की कमान संभाली।