Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Candidate Name प्रवेश वर्मा
State Delhi
Party BJP
Constituency NEW DELHI
Candidate Current Position Former MP

Parvesh Verma hindi profie : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा नेता प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। प्रवेश वर्मा की छवि एक फायर ब्रांड हिन्दू नेता की है। प्रवेश वर्मा दिवंगत भाजपा नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। वे अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित उम्मीदवार हैं। संदीप दीक्षित दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं। नई दिल्‍ली विधानसभा सीट मुख्‍यमंत्रियों की सीट कही जाती है। इसका कारण है यह कि केजरीवाल जहां लगातार 2 बार इस सीट से चुनाव जीतकर मुख्‍यमंत्री कुर्सी संभाली।  
 
राजनीतिक करियर : प्रवेश वर्मा मई 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद बने थे। दिल्‍ली पश्चिम सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और चुनाव जीतकर सांसद बने। 1 सितंबर 2014 से उन्होंने संसद सदस्यों के वेतन और भत्ते पर संयुक्त समिति के सदस्य और शहरी विकास पर स्थायी समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है। 2013 विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा चुनाव समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया। 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में, उन्होंने महरौली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी योगानंद शास्त्री को हराया था। 2019 के लोकसभा चुनावों में वर्मा ने अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी महाबल मिश्रा को हराया, जो 2009 से पश्चिमी दिल्ली से सांसद थे। प्रवेश वर्मा ने 578,486 वोटों के अंतर से हराकर न केवल अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि दिल्ली में सबसे ज्यादा अंतर से जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार के तौर पर भी रिकॉर्ड बनाया था। लोकसभा चुनाव 2024 में उनका पत्ता काटकर भाजपा ने कमलजीत सेहरावत उम्मीदवार बनाया। 
 
विवाद और बयान : आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा वोट के बदले नोट का आरोप लगाया था। आप लगातार उन पर रुपए बांटने का आरोप लगा रही है। 2019 में  सीएए आंदोलन के दौरान प्रवेश वर्मा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में आए थे। यह बयान सीएए आंदोलन कर रहे लोगों को लेकर वर्मा ने दिया था। 2022 में वर्मा ने एक विशेष समुदाय के कारोबार को बायकॉट करने की भी अपील की थी। वर्मा ने कहा था कि आप लोग समुदाय से जुड़े लोगों से सामान न खरीदें। 2023 में दिल्ली में छठ से पहले साजल विभाग के एक अधिकारी से विवाद करने का वीडियो वायरल हुआ था। 
 
जन्म और शिक्षा : प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ है। उनकी पत्नी का नाम स्वाति सिंह हैं। प्रवेश एक बेटे और दो बेटियों के पिता हैं। प्रवेश ने इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए किया है और अब पूरी तरह से सक्रिय राजनीति में आ चुके हैं।