Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Candidate Name प्रद्युत बोरदोलोई
State Assam
Party BJP
Constituency Dispur
Candidate Current Position BJP Leader

प्रद्युत बोरदोलोई असम के भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। चुनाव से ठीक 2 बार सांसद और 4 बार विधायक रहे बोरदोलोई ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। अगले ही दिन वे भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें दिसपुर से चुनाव मैदान में उतारा।
 
जन्म और शिक्षा : बोरदोलोई का जन्म 28 मार्च 1959 को असम के मार्घेरिटा में हुआ था। उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय के कॉटन कॉलेज से एमए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमफिल की उपाधि प्राप्त की।
 
राजनीतिक करियर : नौगांव के साथ ही संपूर्ण उत्तरी असम में बोरदोलोई का खासा प्रभाव माना जाता है। उन्होंने 1998 में मार्घेरिटा सीट से कांग्रेस विधायक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 2001 से 2015 के बीच असम सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। 
 
उन्होंने 2015 के मंत्रिमंडल फेरबदल में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में उन्हें वरिष्ठ सरकारी प्रवक्ता और मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया। 2019 से 2026 तक वे नगांव से लोकसभा सांसद रहे।
 
दिसपुर में प्रद्युत बोरदोलोई के सामने कांग्रेस ने मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को टिकट दिया है। यहां भाजपा ने अतुल बोरा का टिकट काटकर प्रद्युत बोरदोलोई पर भरोसा दिखाया है। भाजपा के बागी जयंत कुमार दास ने मुकाबले को कड़ा बना दिया है।