Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment
Candidate Name राकेश सिंह
State Madhya Pradesh
Party BJP
Constituency Jabalpur Paschim
Candidate Current Position MP

Rakesh singhs  profile in hindi : भाजपा ने चार बार के सांसद राकेश सिंह को मध्यप्रदेश में जबलपुर जिले की पश्चिम विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। वे पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। राकेश सिंह कुशल संगठनकर्ता और चुनाव कैंपेनर माने जाते हैं। जबलपुर में भाजपा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने ‘गांव चलो-घर चलो’ कैंपेन चलाया था। इसे बाद में भाजपा ने देशभर में लागू किया।
 
राजनीति की शुरुआत : कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने प्रह्लाद पटेल के साथ जबलपुर में भाजपा के लिए काम काम शुरू कर दिया था। 2000 में वे जबलपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष बने थे। इसके बाद वे जबलपुर में काफी लोकप्रिय हो गए। 2004 में भाजपा ने उन्हें जबलपुर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया। 
 
वे लगातार चुनावों में विजय हासिल करते रहे हैं। संगठन में अपने कार्यों के दम पर राकेश सिंह शिवराज सिंह चौहान के भी करीबी बनते चले गए। इसी कारण उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
 
संगठन से सत्ता : 2000 में जबलपुर जिला बीजेपी के अध्यक्ष बने। 2004 में जबलपुर संसदीय क्षेत्र से लगभग एक लाख मतों से लोकसभा चुनाव जीते। 2009 में दोबारा लोकसभा चुनाव जीते। 2010 में प्रदेश महामंत्री, मध्यप्रदेश। 2014 में तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीता। 2018 में मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बने।
 
जन्म और शिक्षा : राकेश सिंह का जन्म 4 जून 1962 को हुआ। राकेश सिंह ने जबलपुर साइंस कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की है।