rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Candidate Name स्नेहलता कुशवाहा
State Bihar
Party NDA
Constituency Sasaram
Candidate Current Position social worker

एनडीए के सहयोगी दल होने के नाते राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खाते में 6 सीटें गई हैं। राष्ट्रीय लोकमोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने 6 सीटों में से एक सीट सासाराम से अपनी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। वे सासाराम से चुनाव लड़ रही हैं और पार्टी की इकलौती महिला उम्मीदवार भी हैं। उपेंद्र कुशवाहा अपने बेटे दीपक कुशवाहा को भी राजनीति में लॉन्च करने की तैयारी में थे। 
 
उपेंद्र कुशवाहा की योजना यह थी कि बेटे दीपक को महुआ सीट से मैदान में उतारा जाए, लेकिन यह सीट चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में चली गई। इसके बाद कुशवाहा को मनाने के लिए राज्यसभा की सदस्यता के साथ एक विधान परिषद सीट का ऑफर दिया गया। अब उपेंद्र कुशवाहा रणनीति है कि वे खुद संगठन संभालेंगे, पत्नी सासाराम से मैदान में होंगी। स्नेहलता कुशवाहा के सामने चुनौती आसान नहीं। RJD ने इस बार सीमा कुशवाहा को टिकट दिया है। ऐसे में दो कुशवाहा उम्मीदवारों के आमने-सामने होने से जातीय वोट बैंक बिखर सकता है।
 
राजनीतिक करियर
स्नेहलता कुशवाहा लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रही हैं। उनकी पहचान अब तक उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी के रूप में ही रही हैं। दोनों की शादी 1982 में हुई थी। उनके एक बेटा दीपक कुशवाहा और एक बेटी है। स्नेहलता फिलहाल एक गृहिणी हैं, लेकिन राजनीतिक परिवार का हिस्सा होने के कारण उन्हें क्षेत्रीय और सामाजिक मुद्दों की गहरी समझ है। सासाराम के कई इलाकों में उनका सामाजिक जुड़ाव पहले से ही माना जाता है।