Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment
Candidate Name ताम्रध्वज साहू
State Chhattisgarh
Party Congress
Constituency Durg Gramin
Candidate Current Position MLA

Tamradhwaj Sahu profile in hindi : ताम्रध्वज साहू (Tamradhwaj Sahu) कांग्रेस के तेजतर्रार नेता माने जाते हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में जिन सीटों पर राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें टिकी हैं, उनमें से एक दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट भी है।

दुर्ग विधानसभा सीट से ताम्रध्वज साहू को एक बार फिर मैदान में उतारा गया है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे ताम्रध्वज साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जागेश्वर साहू को पराजित किया था। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट पर भाजपा दूसरे स्थान पर खिसक गई थी। कभी इनका नाम मुखयमंत्री की रेस में भी आया था। 
 
राजनीतिक सफर : पेशे से किसान ताम्रध्वज साहू ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत मध्यप्रदेश विधानसभा में 1998-2000 के बीच की थी। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद  2003 और 2008 के चुनाव जीतकर साहू छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य बने। वे 2000-2003 तक छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहे।
 
2013 के चुनाव में वे अपनी बेमेतरा सीट से भाजपा के अवधेश चंदेल से हार गए। इसके बाद के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के इकलौते विजयी प्रत्याशी बने। 2014 में मोदी लहर के बीच वे लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की दुर्ग सीट से जीत दर्ज कर सांसद बने। उन्होंने भाजपा की वर्तमान राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को हराया था।
 
जन्म और शिक्षा : 6 अगस्त 1949 को छत्तीसगढ़ के पटोरा जिले में मोहन लाल साहू और जियान बाई साहू के घर ताम्रध्वज का जन्म हुआ था। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। विधानसभा की वेबसाइट के मुताबिक साहू बीएससी और एलएलबी हैं।