Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Candidate Name वनथी श्रीनिवासन
State Tamil Nadu
Party BJP
Constituency Coimbatore North
Candidate Current Position भाजपा महिला मोर्चा राष्‍ट्रीय अध्यक्ष

वनथी श्रीनिवासन तमिलनाडु में डीएमके से जुड़ीं राजनेता हैं। वे भाजपा महिला मोर्चा राष्‍ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता और वकील भी हैं। वह कोयंबटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से तमिलनाडु विधान सभा की सदस्य हैं।
 
जन्म और शिक्षा : वनथी का जन्म 6 जून 1970 को कोयंबटूर के उलियामपलयम गांव में हुआ था। उन्होंने पीएसजी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज से रसायन विज्ञान में स्नातक किया। उन्होंने 1993 में डॉ. अम्बेडकर गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, चेन्नई से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1995 में अंतरराष्ट्रीय संविधान की शाखा में मद्रास विश्वविद्यालय से कानून में मास्टर डिग्री प्राप्त की। वनथी की शादी सु श्रीनिवासन से हुई है। उनके दो बेटे हैं।
 
राजनीतिक करियर : वनथी श्रीनिवासन पिछले 33 सालों से ज्यादा समय से भाजपा से जुड़ी हैं। 1999 से वे पार्टी में विभिन्न पदों पर रहीं। 2013 में वे भाजपा तमिलनाडु की राज्य सचिव बनीं। 2014 में उन्हें तमिलनाडु भाजपा का महासचिव नियुक्त किया गया। 2020 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
 
2026 के चुनाव में वनथी भाजपा उम्मीदवार के रूप में कोयंबटूर (उत्तर) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुख्य मुकाबला डीएमके के सेंथमिल सेल्वन से है।