Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment
Candidate Name वसुंधरा राजे
State Rajasthan
Party BJP
Constituency Jhalrapatan
Candidate Current Position Former CM and MLA

vasundhara raje biography in hindi : राजस्थान की पूर्व सीएम व भाजपा की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे को भाजपा ने झालरापाटन (Jhalrapatan) से टिकट दिया है। उनके सामने रामलाल चौहान को टिकट दिया गया है। वसुंधरा राजे पिछले 34 सालों से झालरापाटन का नेतृत्व कर रही हैं।

वे 5 बार सांसद और 4 बार विधायक रही हैं। वसुंधरा राजे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं। वसुंधरा 2 बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
 
जन्म और शिक्षा : वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म 8 मार्च 1953 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता स्वर्गीय जीवाजीराव सिंधिया (ग्वालियर राज्य के पूर्व महाराजा) थे, माता स्वर्गीय विजयाराजे सिंधिया (पूर्व भारतीय राजनीतिज्ञ) थी। इनके भाई स्वर्गीय माधवराव सिंधिया (पूर्व भारतीय राजनीतिज्ञ) और बहन, स्वर्गीय पद्मा राजे, उषा राजे, स्वर्गीय पद्मवती राजे और यशोधरा राजे सिंधिया (भारतीय राजनीतिज्ञ) हैं।

केवल 8 साल की उम्र में ही पिता को खो देने  वाली वसुंधरा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा तमिलनाडु के कोडाईकोनाल स्थित प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की।

इसके बाद ये मुंबई वापस आ गईं और मुंबई विश्वविद्यालय के सोफिया कॉलेज फॉर विमेन में एडमिशन लिया। जहां से इन्होंने इकॉनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस (आनर्स) में ससम्मान ग्रेजुएशन की डिग्री कंप्लीट की। वसुंधरा राजे सिंधिया तलाकशुदा हैं। इनके पति का नाम हेमंत सिंह है। इनके बेटे दुष्यंत सिंह हैं, जो सांसद हैं। 
 
राजनीतिक करियर : वसुंधरा राजे को 1984 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया था। इसके बाद 1985-87 के बीच राजे भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान की उपाध्यक्ष रहीं। 1987 में वसुंधरा राजे राजस्थान प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष बनीं।
 
हारा पहला चुनाव : वसुंधरा राजे ने पहला चुनाव साल 1984 में मध्य प्रदेश की भिंड लोकसभा से लड़ा था, लेकिन उस चुनाव में तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के कारण लोगों में कांग्रेस के प्रति सहानुभूति थी। इसमें वे कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण पाल सिंह के सामने भारी अंतर से हार गईं। फिर उन्हें धौलपुर विधानसभा से जीत मिली थी। यह उनके राजनीतिक जीवन की पहली जीत थी।
 
मंत्री से मुख्यमंत्री तक का सफर : 1998-1999 में अटलबिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में राजे को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया। वसुंधरा राजे को अक्टूबर 1999 में फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। भैरोंसिंह शेखावत के उपराष्ट्रपति बनने के बाद वे राजस्थान में भाजपा राज्य इकाई का अध्यक्ष बनीं। वसुंधरा 2003 में राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। वर्ष 2007 में इन्हें 'Women Together Award' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।