| Candidate Name |
विजय कुमार सिन्हा |
| State |
Bihar |
| Party |
NDA |
| Constituency |
Lakhisarai |
| Candidate Current Position |
Deputy CM |
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय सीट से फिर चुनावी मैदान में हैं। लखीसराय सीट पर विजय कुमार सिन्हा एनडीए के प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं तो उन्हें चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने अमरेश कुमार अनीश को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट से प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के प्रत्याशी सूरज कुमार हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। विजय सिन्हा 2005 में पहली बार विधायक बने। 2010 से लगातार विजयी हो रहे हैं।
राजनीतिक करियर
विजय कुमार सिन्हा छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में शामिल हो गए थे। सिन्हा ने 2000 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन प्रभारी के रूप में संगठनात्मक राजनीति की शुरुआत की। इसके बाद वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और बेगूसराय-खगड़िया के क्षेत्रीय प्रभारी भी रहे। फरवरी 2005 में पहली बार लखीसराय से विधायक चुने गए, हालांकि उसी वर्ष नवंबर हुए दोबारा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 2010 से वे लगातार तीन बार लखीसराय से विधायक हैं। 2017 में नीतीश कुमार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री बने। 2020 में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने और 2024 में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
जन्म और शिक्षा
विजय कुमार सिन्हा का जन्म 5 जून 1967 को तिलकपुर, लखीसराय में हुआ था। वे भूमिहार जाति से आते हैं। उनके पिता का नाम शारदा रमन सिंह और मां का नाम सुरमा देवी है। उन्होंने 1989 में पॉलिटेक्निक कॉलेज, बेगूसराय से सिविल इंजीनियरिंग की है। विजय कुमार सिन्हा ने 1986 में सुशीला देवी से शादी की और उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।
लखीसराय सीट का गणित
लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में अभी तक सबसे ज्यादा 5 बार भाजपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। इसके अलावा 2 बार जनता दल, 2 बार जनता पार्टी, एक बार कांग्रेस और एक बार राजद के प्रत्याशी को जीत मिली है। विजय कुामर सिन्हा ने 2005 में पहली बार जीत हासिल की थी। हालांकि अक्टूबर, 2005 में हुए चुनाव में विजय सिन्हा को आरजेडी के फुलैना सिंह से 80 मतों के अंतर से हराया था। इसके बाद फिर 2010 में विजय सिन्हा ने जीत हासिल करके वापसी की। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस सीट पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। इस साल वह 5वीं बार चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अमरेश कुमार अनीश को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, जनसुराज पार्टी की ओर से सूरज कुमार को चुनावी मैदान में उतारा गया है। ऐसे में इस सीट पर जीत हासिल करना विजय सिन्हा के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।