Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment
Candidate Name कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़
State Rajasthan
Party BJP
Constituency Nathdwara
Candidate Current Position BJP Worker

vishvaraj singh mewar Profile in hindi : राजस्थान की नाथद्वारा सीट पर मुकाबला रोचक हो चुका है। यहां कांग्रेस वरिष्ठ नेता और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को कुंवर विश्वराज सिंह भाजपा से चुनौती दे रहे हैं। जोशी नाथद्वारा से पांच बार के विधायक हैं। 
 
राजनीतिक करियर : महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ के दो पुत्र महेंद्र और अरविंद सिंह मेवाड़ हैं। महेंद्र सिंह मेवाड़ के पुत्र विश्वराज सिंह मेवाड़ और अरविंद सिंह मेवाड़ के पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ हैं। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सीधे तौर पर राजनीति से नहीं जुड़े हैं, लेकिन राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें अपना सलाहकार बनाया हुआ है।
 
विश्वराज सिंह मेवाड़ के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ वर्ष 1989 में चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से चुनाव में खड़े हुए थे। उन्होंने रिकॉर्ड करीब 1.90 लाख वोटों से जीत हासिल की थी। हालांकि बाद ने उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और चुनाव में खड़े हुए। इसमें उनको हार का सामना करना पड़ा। 
 
जन्म और शिक्षा : विश्वराज सिंह मेवाड़ ने अजमेर से स्कूलिंग की और इसके बाद मुंबई चले गए और वहीं पर कॉलेज शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वहीं शिफ्ट हो गए। वे उदयपुर आते रहते हैं।