Environment Day 2011 %e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%be 111060300060_1.htm

khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सपना हरियाली का

- गर्विता

Advertiesment
विश्व पर्यावरण दिवस
ND

वो पेड़ो की टहनियों पर झूलता बचपन
वो नदी के पानी संग बहता यौवन,
कहीं दूर बरसात में नाचते मोर की मस्‍ती
वो बारिश के मौसम में हरी-हरी बस्ती
क्यों सब परियों की कहानी-सा लगता है?

वो बागों में आम तोड़ना चोरी से
वो मां का पेड़ से बांध देना डोरी से
वो डांट, वो मिठास
छांव में बंधे झूले पर
रोते बच्चे की चुप हो जाने की आस
क्यों पुरानी बस्ती में छोड़ आए
दादी की कहानी-सा लगता है?

आओ इन सभी बातों को संजो ले
और बो दे घर के आंगन में
क्योंकि हरियाली का हर सपना
घर के आंगन से ही शुरू होता है...।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi