Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पर्यावरण दिवस पर मार्मिक कविता : हंसता हुआ आया था

हमें फॉलो करें पर्यावरण दिवस पर मार्मिक कविता : हंसता हुआ आया था
Poem on Tree
 
-अजय अज्ञात 
 
हाथों में कुल्हाड़ी को देखा तो बहुत रोया
इक पेड़ जो घबराकर रोया तो बहुत रोया
 
जब पेड़ नहीं होंगे तो नीड़ कहां होंगे
इक डाल के पंछी ने सोचा तो बहुत रोया  
 
दम घुटता है सांसों का जियें तो जियें कैसे...
इंसान ने सेहत को खोया तो बहुत रोया
 
जाने यह मिलाते हैं क्या ज़हर सा मिट्टी में
इक खिलता बगीचा जब उजड़ा तो बहुत रोया
 
हंसता हुआ आया था जो दरिया पहाड़ों से
अज्ञात वह नगरों से गुजरा तो बहुत रोया... 

ALSO READ: विश्व पर्यावरण दिवस पर कविता : वृक्ष लगाओ फिर से

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid 19 महामारी के बीच एमपी में 3 हजार जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर