Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईश्वरदास रोहाणी : प्रोफाइल

Advertiesment
हमें फॉलो करें भाजपा नेता ईश्वरदास रोहाणी
FB
भारतीय जनता पार्टी के नेता ईश्वरदास रोहाणी का जन्म 30 जनवरी 1946 1946 में पाकिस्तान के कराची में हुआ। उन्होंने अपना राजनी‍तिक करियर 1965 में भारतीय जनसंघ के साथ शुरू किया।

साथ ही राजनीतिक समझ के कारण उनकी सिंधी समाज में भी बड़ी पैठ रही। 1973 में ईश्वरदास रोहाणी में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से हुए चुनाव में पार्षद बने।

1975 में इमरजेंसी के दौरान ईश्वरदास रोहाणी ने 14 माह जेल में भी बिताए। इमरजेंसी के बाद रोहाणी ने भाजपा के जिला मंत्री, ‍जिला अध्यक्ष और प्रभारी के के रूप में काम किया। 1993 में ईश्वर दास रोहाणी जबलपुर से विधायक के रूप में चुनाव जीते।

1998 में ईश्वरदास रोहाणी दूसरी बार जबलपुर से विधायक बने। ईश्वरदास रोहाणी 11 फरवरी 1999 से 5 दिसंबर 2003 तक मध्यप्रदेश विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे। 2003 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर जबलपुर विधायक का चुनाव जीता और हैटट्रिक बनाई। इस वर्ष उन्हें विधानसभा का स्पीकर चुना गया। वे 16 दिसंबर 2003 से मध्यप्रदेश विधानसभा के स्पीकर थे। 5 नंवबर 2013 को दिल का दौरा पड़ने से रोहाणी का निधन हो गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi