Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रघुवर दास : प्रोफाइल

हमें फॉलो करें रघुवर दास : प्रोफाइल
झारखंड में पूर्ण बहुमत की पहली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म 1954 में जमशेदपुर के एक साधारण परिवार में हुआ था। रघुवर दास 1995 से राजनीति में सक्रिय हैं। रघुवर दास विवाहित हैं और उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
रघुवर दास की शैक्षणिक योग्यता बीएससी (एलएलबी) है। वे 1995 से 2009 तक लगातार सांसद व विधायक रहे। वे पांच बार विधायक बन चुके हैं। रघुवर दास झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। रघुवर दास की छवि साफ-सुथरी रही है। रघुवर दास लोकनायक जयप्रकाश नारायण को अपना आदर्श मानते हैं। वे इमरजेंसी के दौरान व पार्टी के कार्यक्रम के तहत कई बार जेल भी जा चुके हैं।
 
 2014 में झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों में जमशेदपुर पूर्वी सीट से विजयी हुए हैं। अपने राजनीतिक सफर के दौरान वे झारखंड के उप मुख्यमंत्री भी रहे। वे 2001 में झारखंड सरकार की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए लंदन, इंग्लैंड और चीन की यात्रा कर चुके हैं। साहित्य में रुचि रखने वाले रघुवर दास रामधारी सिंह दिनकर को पसंद करते हैं। 
 
रघुवर दास पर कई विवादों के आरोप भी लगे हैं। जनवरी 2010 में रघुवर दास एक प्राइवेट कंपनी को पुरस्कार अच्छे कार्य करने के लिए पुरस्कार देने के चलते विवाद में रहे। बात 2004-2005 की है जब दास झारखंड की मुंडा सरकार के अंतर्गत शहरी विकास मंत्री थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi