Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Punjab में किसानों ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, 22 संगठनों ने मिलकर बनाई पार्टी, किसान संयुक्त मोर्चा का बड़ा बयान

हमें फॉलो करें Punjab में किसानों ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, 22 संगठनों ने मिलकर बनाई पार्टी, किसान संयुक्त मोर्चा का बड़ा बयान
, शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (20:30 IST)
किसान संयुक्त मोर्चा ने किया किनारा : संयुक्त किसान मोर्चा ने इस गठन से किनारा किया है। संयुक्त किसान मोर्चा की कोआर्डिनेशन कमेटी ने एक बयान जारी किया है। दर्शन पाल, हन्नान मौला, जोगिंदर सिंह उग्राहन, जगजीत सिंह दल्लेवाल, योगेंद्र यादव, युद्धवीर सिंह, शिव कुमार शर्मा "कक्काजी" की सहमति से बयान जारी किया गया है।

इसमें कहा गया है कि किसान संगठनों द्वारा 'संयुक्त समाज मोर्चा' के नाम से पंजाब के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की घोषणा का संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा की यह नीति है कि हमारे नाम और मंच का इस्तेमाल किसी राजनीतिक दल द्वारा नहीं किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नाम का चुनाव में इस्तेमाल करना मोर्चे के अनुशासन का उल्लंघन होगा। 
 
संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल जो किसान संगठन या नेता चुनाव में भाग लेते हैं, वह मोर्चे में शामिल रह सकते हैं या नहीं, इसके बारे में संयुक्त किसान मोर्चा की 15 जनवरी की आगामी राष्ट्रीय बैठक में फैसला लिया जाएगा।
 
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कृषि कानूनों पर बोले कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर, हम एक कदम पीछे हटे हैं...