Publish Date: Thu, 04 Feb 2021 (08:11 IST)Updated Date: Thu, 04 Feb 2021 (08:19 IST)
नई दिल्ली। प्रियंका गांधी के रामपुर दौरे, किसान आंदोलन, ग्रेटा थनबर्ग को बॉलीवुड का जवाब समेत इन खबरों पर गुरुवार, 4 फरवरी को रहेगी सबकी नजर...
08:17 AM, 4th Feb
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में किसान आंदोलन में भाग लेने के दौरान जान गंवाने वाले युवक नवरीत सिंह के परिवार से मुलाकात करने उत्तर प्रदेश के रामपुर जा रही हैं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा यहां स्थित येलाहंका एयर फोर्स स्टेशन पर बुधवार को ऐरो इंडिया-2021 के 13वें संस्करण का उद्घाटन किया गया। 3 दिवसीय प्रदर्शनी का आज दूसरा दिन हैं...
केंद्र सरकार ने ट्विटर को आदेश दिया कि वह किसानों के जनसंहार की योजना बनाने का आरोप लगाने वाले अकाउंट और हैशटैग को तत्काल हटाए क्योंकि इस तरह की गलत सूचना और भड़काऊ सामग्री भावनाओं को उकसाएगी तथा लोक व्यवस्था को प्रभावित करेगी।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन, फिल्मकार करण जौहर और सुनील शेट्टी ने बुधवार को कहा कि लोगों को आधे-अधूरे सत्य और मतभेद पैदा करने वाली बातों पर ध्यान देने के बजाय, जारी किसान संकट को सुलझाने के सरकार के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस बीच, ग्रेटा ने भारत के खिलाफ कैंपेन का प्लान ट्वीट करके उसे डिलीट कर दिया।