Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Kisan Andolan : माकपा ने लगाया आरोप- आंदोलन को बाधित करने के लिए हिंसा की रची साजिश...

हमें फॉलो करें Kisan Andolan : माकपा ने लगाया आरोप- आंदोलन को बाधित करने के लिए हिंसा की रची साजिश...
, गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (21:44 IST)
नई दिल्ली। माकपा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों के आंदोलन को बाधित करने के लिए हिंसा की साजिश रची और इसी तरकीब का इस्तेमाल जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया के विरोध प्रदर्शनों के समय भी किया गया था।

पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने यह भी कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में जो हुआ वह सब सत्तापक्ष की सुनियोजित तरकीब का हिस्सा था।

उन्होंने कहा, यह सब ध्यान भटकाना, तबाह करना और दुष्प्रचार करना है। इसी आधार पर उन्होंने हिंसा की साजिश रची। अब वे लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दे से हटाना चाहते हैं।

येचुरी ने कई प्रदर्शनकारी किसानों के लाल किले के ऊपर चढ़ने के घटनाक्रम को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने पूछा, वे पुलिस की मिलीभगत के बिना वहां तक कैसे पहुंचे? वे आईटीओ कैसे पहुंचे?(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : गाजीपुर बॉर्डर में धारा 144 लगाई गई, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, व्रज वाहन भी तैनात