Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किसानों के समर्थन में कांग्रेस का सोशल मीडिया पर अभियान

हमें फॉलो करें किसानों के समर्थन में कांग्रेस का सोशल मीडिया पर अभियान
, सोमवार, 30 नवंबर 2020 (12:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने 3 केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए सोमवार को सोशल मीडिया अभियान चलाया और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने लोगों से 'स्पीकअप फॉर फार्मर्स' नामक सोशल मीडिया अभियान से लोगों से जुड़ने की अपील की।
उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि मोदी सरकार ने किसान पर अत्याचार किए- पहले काले कानून फिर चलाए डंडे। लेकिन वो भूल गए कि जब किसान आवाज उठाता है तो उसकी आवाज पूरे देश में गूंजती है। किसान भाई-बहनों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आप भी 'स्पीकअप फॉर फारमर्स' के माध्यम से जुड़िए।
 
प्रियंका ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम किसान कानून लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का। किसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं? उनमें किसानों के हितों की अनदेखी कैसे की जा सकती है? सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। आइए मिलकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाएं। 
 
पिछले कई दिनों से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के निकट विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीरम इंस्टीट्यूट के वैक्सीन ट्रॉयल पर दुष्प्रभाव के काले बादल