Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पारंपरिक तौर से करें हरतालिका तीज पर श्रृंगार, जानिए क्या-क्या पहनना चाहिए इस दिन

तीज पर दिखें सबसे खूबसूरत, इन स्टेप्स से करें खुद को स्टाइल

हमें फॉलो करें Hartalika Teej 2024

WD Feature Desk

, गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (12:43 IST)
Hartalika Teej 2024
Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज का पावन त्योहार महिलाएं बहुत उत्साह के साथ मनाती हैं। साल 2024 में हरतालिका तीज का त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा। भाद्रपद में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस दिन सुहागन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत शंकर-पार्वती को समर्पित है। पूजा-पाठ के साथ महिलाएं इस दिन पूरे दिन उपवास रखती हैं और खास श्रृंगार करती हैं, जो भारतीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाता है। 
 
इस दिन 16 श्रृंगार का विशेष महत्व है, महिलाएं सज धजकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। अगर आप भी इस खास मौके पर कुछ अच्छी स्टाइलिंग टिप्स अपनाना चाहती हैं, तो ये टिप्स आपके काम आएंगी, जो न केवल आपको खूबसूरत बनाएंगे बल्कि आपको परंपराओं से भी जोड़कर रखेंगे।
 
हरतालिका तीज का श्रृंगार
  • हरतालिका तीज पर साड़ी या लहंगा पहनना अच्छा माना जाता है। साड़ी या लाल लहंगा, गुलाबी या संतरी रंग भी बेहद अच्छा लगता है। हरे रंग को भी चुना जा सकता है। आप बनारसी, कांजीवरम या सिल्क की साड़ी चुन सकते हैं।
  • बिंदी माथे पर लगाई जाती है और इसे विवाहित महिला के सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मंगलसूत्र और सिंदूर के बगैर विवाहित महिला का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। काले मोती वाला मंगलसूत्र और मांग में भरा हुआ सिंदूर त्योहार की शोभा बढ़ा देता है। 
  • हरतालिका तीज पर मेहंदी लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं मेहंदी का गहरा रंग पति के प्रेम का प्रतीक होता है, जितना गहरा रंग उतना ही पति का पत्नी के लिए प्यार। ऐसे में हरतालिका तीज से एक दिन पहले मेहंदी लगाई जा सकती है ताकि तीज पर मेहंदी लगे हाथों के साथ पूजा में बैठा जा सके। 
  • हरतालिका तीज के अवसर पर सोने या कुंदन की ज्वेलरी पहनना एक परंपरा होती है। इस दिन 16 श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। इसलिए नेकलेस, झुमके, मांग टीका और नथ आपके लुक को और बेहतरीन बना सकते हैं। हाथों में कंगन और चूड़ियां जरूर पहनें क्योंकि इसके बिना आपका लुक अधूरा लगेगा। 
  • हेयरस्टाइल हमेशा आपके लुक को कॉम्प्लीमेंट करता है। जुड़ा बनाकर उसमें गजरा लगाना यह ट्रेंड सालों से चला आ रहा है। यह लुक को शाही बनाता है और कंप्लीट भी करता है। लेकिन अगर आप खुले बाल रखना पसंद करती हैं तो उन्हें हल्का कर्ल या वेव्स में स्टाइल करें और गजरे का हल्का टच दें।
  • पांव में पायल पहनना भी इस दिन शुभ होता है। पायल की छनक शुभता का प्रतीक होती है और विवाहित महिलाओं पर खूब जचती भी है।  
  • इस खास अवसर पर हल्का और नेचुरल मेकअप सबसे अच्छा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं, इसलिए लाइट मेकअप ही करना चाहिए। अपने चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता को उभारने के लिए बेसिक फाउंडेशन के साथ न्यूड या पिंक शेड की लिपस्टिक लगाएं। आंखों को काजल और हल्के आईशैडो से उभारें।  

ALSO READ: बप्पा के स्वागत के लिए खास महाराष्ट्रीयन लुक में हों तैयार, बनाएं अपने लुक को सबसे अलग

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिक्षक दिवस: शिक्षा के प्रेरक स्तंभों को सलाम