Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
  • तिथि- वैशाख कृष्ण प्रतिपदा
  • शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
  • व्रत/मुहूर्त- कच्छापवतार, सत्य सांईं महा.दि.
  • राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
webdunia
Advertiesment

Navratri fashion Tips : नवरात्रि में ये साड़ियां रहेंगी बिलकुल परफेक्ट, जरूर करें ट्राई

हमें फॉलो करें Navratri fashion Tips : नवरात्रि में ये साड़ियां रहेंगी बिलकुल परफेक्ट, जरूर करें ट्राई
नवरात्रि के मौके पर अक्सर महिलाएं दुर्गा पूजा में व्हाइट या फिर रेड साड़ी को चुनती हैं। लेकिन इस बार आप थोड़ा-सा इस लुक में बदलाव कर सकती हैं, क्योंकि हमेशा सिर्फ प्लेन सिम्पल साड़ी पहनना बोरिंग हो सकता है। मिरर वर्क आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आप रेड साड़ी में मिरर वर्क ट्राई कर सकती हैं, साथ ही इसमें मिरर वर्क वाला बॉर्डर जरूर ट्राई करें।
 
घर पर पूजा हो और आप साड़ी में सिम्पल लेकिन सुंदर साड़ी पहनना चाहती हैं तो आपके लिए प्रिंटेड साड़ी एक अच्छा ऑपशन है, जो आपको एक बढ़िया लुक तो देगी ही साथ ही आरामदायक भी रहेगी। आप अपने हिसाब से प्रिंट का चुनाव कर सकती हैं। फूल जैसे प्रिंट आजकल काफी ट्रेंडिंग हैं तो आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
 
पिंक कलर वैसे भी महिलाएं काफी पसंद करती हैं। यदि आप डार्क पिंक कलर की साड़ी ले रही हैं तो उसमें ऑरेंज बॉर्डर जरूर देंखे। यह बिलकुल नया और परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसके साथ आप ब्लाउज हैवी कैरी कर सकती हैं जिसमें ऑरेंज और शैल वाली कढ़ाई की गई हो।
 
वैसे भी कहा जाता है कि लड़कियां साड़ी में ज्यादा खूबसूरत लगती हैं और माता के इन 9 दिनों में अधिकतर लड़कियां साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इस नवरात्र में आप लाइट पर्पल कलर में छोटे-छोटे मिरर वर्क की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। यह दिखने में न तो बेहद सिम्पल लगेगी और न ही बहुत हैवी। इसलिए आप इसे किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं।
 
ग्रीन और ब्लू कलर का शेड आजकल काफी पसंद किया जा रहा है और यह हमेशा एवरग्रीन भी रहता है। तो आप ऐसी साड़ी को चुन सकती हैं जिसमें दोनों रंगों के शेड हों और गोल्डन कलर का बॉर्डर व कढ़ाई की गई हो। यह साड़ी आपको एकदम परफेक्ट लुक देगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तुरंत बदल डालिए ये 7 आदतें, जो कहलाती हैं धीमा जहर