Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चटख रंग निखारे खूबसूरती

बरसात और परिधान

हमें फॉलो करें चटख रंग निखारे खूबसूरती

गायत्री शर्मा

WDWD
चटख रंगों की तो बात ही अलग है। ये आपकी खूबसूरती को और भी अधिक बढ़ा देते हैं। अब गए वो जमाने जब पुराने फीके कपड़े पहने जाते थे। आज जिंदगी की तरह हमारे कपड़ों के रंग भी बदल रहे है। तो क्यों न हम भी कुछ चटख रंगों के परिधानों से अपने ड्रेसअप को बदलें।

  अब वो दिन गए, जब बरसात में बड़ी काली छतरी लेकर अपनी खूबसूरती को छिपाया जाता था। आजकल तो बाजार में प्रिन्टेड व हर रंग की छतरी तथा रैनकोट आसानी से मिल जाते हैं।      
फ्लोरोसेंट ग्रीन, सुर्ख लाल... और भी बहुत कुछ। ये सभी रंग आपके व्यक्तित्व को और भी अधिक आकर्षक बना देते हैं। जिस तरह चटख लाल रंग की साड़ी का कोई सानी नहीं है।

गोरी हो या काली, हर रंग की महिला पर यह फबती है। उसी प्रकार चटख रंगों के परिधानों से आप भी अपना लुक व स्टाइल बदल सकते हैं। कुछ चेंज करने के लिए इससे बेहतर और क्या होगा?

बरसात के भीगे-भीगे मौसम में तो इन रंगों का कोई जवाब ही नहीं है। कीचड़ के छींटों से कपड़े गंदे होने के झंझट से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ ये आपको एक ट्रेंडी लुक भी देगा।

इस मौसम में केवल कपड़े ही नहीं बल्कि चटख रंगों के रैनकोट व छतरी भी बेहतर विकल्प है। अब ो दिन गए, जब बरसात में बड़ी काली छतरी लेकर अपनी खूबसूरती को छिपाया जाता था। आजकल तो बाजार में प्रिन्टेड व हर रंग की छतरी तथा रैनकोट आसानी से मिल जाते हैं।

ज्वैलरी का भी फैशन में बड़ा महत्व है। बरसात में भी यदि फैशनेबल दिखना हो तो प्लेन कपड़ों के साथ गहरे रंगों की मोती की लंबी माला पहनना अच्छा रहेगा। इस मौसम में हल्के रंगों जैसे गुलाबी, सफेद, कॉफी...आदि के स्थान पर चेरी, ब्राउन, ब्लैक आदि रंगों के जूते-चप्पल पहनना बेहतर रहेगा।

चटख रंगों से आप खुद को दूसरों से अलग बनाइए। बस ध्यान रहे कि ऐसे रंगों का चयन करें जो आप पर फबें। अपनी त्वचा के रंग व पर्सनालिटी के अनुरूप रंगों का चयन करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi