250 ग्राम साबूदाना, 1/2 कटोरी मूंगफली के दाने (सिकें हुए), 1 खीरा ककड़ी, 2 पतली हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच जीरा, आधा चम्मच लाल मिर्च, पाव चम्मच शक्कर, नमक स्वादानुसार, देसी शुद्ध घी, हरा धनिया बारीक कटा हुआ।
विधि :
सबसे पहले साबूदाने को एक-दो घंटे के लिए भीगो कर रख दें। दाने के छिलके उतार कर बूरा तैयार कर लें। ककड़ी को छिलकर कद्दूकस करके उसका पानी निचोड़ दें। अब भीगे साबूदाने में उपरोक्त सभी सामग्री डाल दें।
आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर उसे गूंथ लें। उनकी थोड़ी बड़ी साइज की लोई बना लें। अब हथेली पर घी या पानी की सहायता से उसे थापकर पूरी की आकार में तैयार कर लें।
अब कड़ाही में आधा छोटा चम्मच घी गरम करके थोड़ा-सा जीरा डालें और उसमें थाली पीठ रख दें और धीमी आंच पर अच्छी तरह सेंक लें। जरूरत हो तो ऊपर से और घी छोड़ें। आप चाहे तो उसे दोनों तरफ से सेंक कर परोस सकती हैं। अब गरमा-गरम थाली पीठ को हरी चटनी या दही के रायते के साथ सर्व करें।
About Writer
राजश्री कासलीवाल
Writing in Hindi on various topics, including life style, religion, and astrology....
और पढ़ें