Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लजीज तिल-खोया की चक्की

Advertiesment
Til Mawa Chakki
सामग्री :
 

 
500 ग्राम तिल (धुले हुए), मावा 500 ग्राम, शक्कर 500 ग्राम, आधा चम्मच इलायची पावडर, बारीक कटे बादाम-पिस्ता 100 ग्राम। थोड़ी-सी बादाम डेकोरेशन के लिए। 
 
विधि :
 
सबसे पहले तिल कड़ाही में डालकर हल्के-से भून लें। अब मावे को भून लें। भुनी हुई तिल ठंडी होने पर मिक्सर में चलाकर दरदरी पीस लें। 
 
शक्कर में पानी डालकर चाशनी बनाएं। चाशनी में तिल, मावा, इलायची, बादाम, पिस्ता की कतरन डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब एक थाली में घी की चिकनाई का हाथ लगाकर मिश्रण को चारों तरफ फैला दें। ऊपर से बादाम से सजाएं। थोड़ी ठंडी होने पर चाकू की सहायता से काट लें। लीजिए लजीज तिल-खोया की चक्की तैयार है। अब पेश करें। 

 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi