सामग्री:
आधा चम्मच अमचूर पावडर, 1 कप अखरोट का आटा, 20 से 22 टुकड़े कद्दू के, तेल, 4 आलू स्लाइस में कटे हुए, 3 चम्मच या स्वाद के अनुसार नमक।
विधि:
एक बड़े बर्तन में अखरोट का आटा और नमक मिलाएँ। धीरे-धीरे पानी डालें और नरम पेस्ट बनाएँ।
अब इस पेस्ट में एक-एक करके कद्दू और आलू के टुकड़े डालें। अब कड़ाही में तेल गरम करके इसे तलें।
अब इस पर अमचूर पावडर या चाट मसाला छिड़ककर गरम-गरम परोसें।