सामग्री :
3 आलू उबले मैश किए, 50 ग्राम सिंघाड़े का आटा, 100 ग्राम मावा, आधा-आधा कटोरी साबूदाना व मोरधन पिसा, 250 ग्राम शक्कर पिसी, आधा कप नारियल बूरा, मेवा, इलायची पावडर, घी देशी।
विधि :
पहले मावा सेंक कर 5 मिनट अलग रखें। 1 चम्मच घी में आलू गुलाबी होने तक भूनें व निकाल लें।
घी गर्म करें व सिंघाड़े का आटा, पिसा साबूदाना व मोरधन सुनहरा होने तक भून लें।
मावा व आलू मिलाकर दो मिनट और भूनें व उतारकर ठंडा करें। शक्कर व मेवा, इलायची मिलाएँ।
मनचाहे आकार के मोदक बनाकर गणपति बप्पा को खिलाएँ और खुद भी खाएँ।
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें